संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-57/2024, धारा 498ए, 304 बी भा०द०वि० व डीपी एक्ट थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित 03 अभियुक्तगण 1- राजेश कुमार राजभर पुत्र रामदुलार राजभर उम्र करीब 30 वर्ष, 2. रामदुलार राजभर पुत्र स्व० दिलीप राजभर उम्र 55 वर्ष, 3. एक महिला निवासीगण ग्राम मखना थाना रतनपुरा जनपद मऊ हालपता किराये का मकान आर०के० पुरम कालोनी थाना चितईपुर वाराणसी को दिनांक-11.04.2024 को गिरफ्तार किया गया।घटना का विवरण- वादी मुकदमा दीपचन्द राजभर पुत्र सन्नू राजभर ग्राम व पोस्ट करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी लड़की की शादी दिनांक 26 फरवरी 2024 को राजेश कुमार पुत्र राम दुलार राजभर नि० आर० के० पुरम कालोनी गेट नं0 2 थाना चितईपुर वाराणसी के साथ हुई थी। जिसको वादी मुकदमा के दामाद राजेश राजभर उनके पुत्र रामदुलार राजभर और उनकी माता के लिए प्रताणित कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में। विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण 1- राजेश कुमार राजभर पुत्र रामदुलार राजभर उम्र करीब 30 वर्ष 2. रामदुलार राजभर पुत्र स्व० दिलीप राजभर उम्र 55 वर्ष, 3. एक महिला निवासीगण ग्राम- मखना थाना रतनपुरा जनपद मऊ हालपता किराये का मकान आर०के० पुरम कालोनी थाना चितईपुर वाराणसी अपनी सफाई मा० न्यायालय में देना बता रहे है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार,उ0नि0 आदित्य सिंह,प्र०म० उ०नि० नीलम,म0आ0 सोनम सिंह,हे0का0 राकेश सिंह,का0 कमल किशोर,का0 धीरज यादव, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।