UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वी डी ए ने क्षेत्रीय प्रबंधक सिगरा,बांटा शू कम्पनी नीचीबाग,उपडाकघर शास्त्री नगर को किया सील

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार बुधवार को प्राधिकरण द्वारा किराए पर आवंटित संपत्तियों का किराया कई वर्षों से ना जमा करने पर बकायदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उपरोक्त के संदर्भ में वीडीए द्वारा उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय हेतु शास्त्री नगर आवासीय योजना में भवन संख्या 03 से 08 तक का आवंटन नियत किराए पर किया गया था। परन्तु 20 वर्षों से वित्तीय निगम द्वारा बकाया धनराशि 81,68,937.30/ लाख रूपये जमा नहीं किया जा रहा था। शासन द्वारा शासनादेश है कि किराए पर आवंटित संपत्ति का विक्रय कर दिया जाए एवं यदि किराएदार संपत्ति क्रय नहीं कर रहा है तो उनसे व्यावसायिक दर पर किराया वसूल किया जाए। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम को पूर्व में कई बार बकाया जमा करने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया परंतु उनके द्वारा बकाया ना जमा करने के कारण उपाध्यक्ष वीडीए द्वारा उक्त आवंटन दिनांक 05 अगस्त 2024 को निरस्त कर दिया गया। तत्पश्चात कई बार भवन रिक्त करते हुए कब्जा वीडीए को हस्तगत करने हेतु नोटिस प्रेषित की गयी। परन्तु उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम द्वारा बकाया जमा नहीं किया गया,ना ही वीडीए द्वारा निरस्त की जा चुकी सम्पत्ति को रिक्त किया गया। अंततः09 अप्रैल2025 को वीडीए द्वारा मौके पर 6 भवनो को सील करते हुए अपनी अभिरक्षा में लिया गया।बाटा शू कम्पनी को नीचीबाग व्यवसायिक केन्द्र में दुकान संख्या एक एवं दो किराये पर आवंटित थी। उक्त सम्पत्ति का विगत पांच वर्षों से 3,16,192/रुपया बकाया था। कंपनी को कई बार नोटिस दिया गया परंतु कंपनी द्वारा ना तो किराया जमा किया गया ना ही कोई जवाब दाखिल किया गया। इस क्रम में बाटा कंपनी को संपत्ति क्रय करने एवं बकाया किराया जमा करने हेतु कई बार नोटिस देने के बावजूद कंपनी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ना ही बकाया जमा किया गया। अंततः 09अप्रैल 2025 को उक्त सम्पत्ति को मौके पर सील करते हुए अपने अभिरक्षा में ले लिया गया। शास्त्री नगर योजना में स्थित उप डाकघर का कार्यालय भवन संख्या 24 जिसका विगत 20 वर्षों से कुल 99,32,252.48/ रुपया बकाया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं की जा रही थी। अंततः 9 अप्रैल 2025 को मौके पर भवन को वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया गया उपरोक्त कार्रवाई में मौके पर अपर सचिव परमानंद यादव, प्रभारी अधिकारी संपत्ति आनंद प्रकाश तिवारी, सहित क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, सहायक संपत्ति अधिकारी, रेंट कलेक्टर एवं प्रवर्तन टीम के लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News