संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर। रामेश्वर तीर्थ धाम निवासी शहीद कृष्णचंद तिवारी के 18वी पुण्य तिथि पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व जनप्रतिनिधियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। कृष्णचंद तिवारी 2991911 नायक राजपूत रेजिमेंट में 25 फरवरी 92 को भर्ती हुए थे।15 वर्ष तक देश की सेवा करते हुए गत 27 जनवरी को राजौरी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर) के इखनी पोस्ट पर तैनात थे। लश्करे तोइबा और जैश मोहम्मद आतंकियो के साथ सुबह 5 बजे भोर में उनके मंसूबो को नाकाम करते हुए सीने पर 3 गोलियां खाकर शहीद हो गए थे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद के घर लोगो का जमावड़ा शाम को लग गया। पत्नी संध्या तिवारी,इकलौता पुत्र विकास तिवारी पुत्री कुमुद,रितिका
बड़े भाई रामजी तिवारी भाभी श्री मति राजदेवी भतीजे त्रिभुवन व संजय तिवारी ने अश्रुपूरित नेत्रों से शहीद को टीका लगाकर याद किया।क्षेत्र के पूर्व सैनिक रविशंकर पांडेय,योगेंद्र सिंह,डॉ0 आर के सिंह,त्रिवेणी सिंह,के0 एल0 पथिक,मंगला सिंह,सुरेंद्र सिंह,रामगोपाल चौरसिया,प्रधान घनश्याम सिंह यादव,मन्नू लाल गुप्ता,कन्हैया मौर्य,अशोक कुमार सिंह,अरुण सिंह,प0 अन्नू तिवारी,सुनील सिंह,पीयूष त्रिपाठी,सन्तोष पांडेय,विशाल कुमार व मुन्ना सेठ उपस्थित रहे।