UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 पीकअप वाहन में लदी 21 पेटियों में 1008 पाउच तथा खुले 1000 पाउच कुल 2008 पाउच (361.44 लीटर) अवैध शराब की खेप के साथ 02 नफर शराब तस्कर थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन पुलिस ने किया सीज

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पुलिसआयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.10.2024 को लंका पुलिस द्वारा मैक्सवेल अस्पताल के पास नेशनल हाइवे से अभियुक्तगण 1. लगनदेव दास पुत्र स्व0 लाल बहादुर दास व 2. आमोद कुमार पुत्र फौजदारी दास निवासीगण तिरसियादिया थाना गंगा बृज, जनपद वैशाली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पीकअप वाहन में लदी कुल 361.44 लीटर अवैध शराब बरामद हुयी जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। को दौराने चेकिंग जरिए मुखबिर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक पीकअप वाहन में अवैध शराब लादकर हाइवे के रास्ते बिहार जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक पीकअप वाहन में सवार दो व्यक्तियों को घेरघार कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी के क्रम में वाहन में OFFICER’S CHOICE ORIGINAL WHISKY SCOTCH MALTS & FINEST INDIAN WHISKY ब्राण्ड की 21 पेटियों में 1008 पाउच तथा खुले 1000 पाउच कुल 2008 पाउच (361.44 लीटर) अवैध शराब कीमती करीब 240960 रुपये बरामद हुयी अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बता रहे हैं कि साहब बिहार में शराब बन्दी है इसलिए हमलोग उ0प्र0 से शराब खरीद कर गाड़ियों में लादकर चोरी छिपे बिहार ले जाकर ऊँचे दाम पर बेच देते हैं जिससे हमलोगों को अच्छा लाभ मिल जाता है। यह शराब हमलोग मिर्जामुराद बनारस से लेकर बिहार जा रहे थे कि पकड़े गए। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता- 1. लगनदेव दास पुत्र स्व0 लाल बहादुर दास निवासी तिरसियादिया थाना गंगा बृज, जनपद वैशाली उम्र 33 वर्षआमोद कुमार पुत्र फौजदारी दास निवासी तिरसियादिया थाना गंगा बृज, जनपद वैशाली उम्र 24 वर्ष एक अदद पीकअप वाहन संख्या BR 01GM8906 से OFFICER’S CHOICE ORIGINAL WHISKY SCOTCH MALTS & FINEST INDIAN WHISKY ब्राण्ड की 21 पेटियों में 1008 पाउच तथा खुले 1000 पाउच कुल 2008 पाउच (361.44 लीटर) अवैध शराब कीमती करीब 240960 रुपये बरामद । मैक्सवेल अस्पताल के सामने, नेशनल हाइवे, 0396/2024 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना लंका, कमि0 वाराणसी। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*. शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी रमना, थाना लंका, कमि0 वाराणसी। उ0नि0 मनोज राजपूत, थाना लंका, कमि0 वाराणसी। का0 रोशन, थाना लंका, कमि0 वाराणसी।  का0 आलोक वर्मा, थाना लंका, कमि0 वाराणसी।. का0 प्रेमचन्द्र मौर्या, थाना लंका, कमि0 वाराणसी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News