UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विकासखण्ड हरहुआ में 207 दिव्यांगों को मिला नि:शुल्क सहायक उपकरण

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकासखण्ड हरहुआ के बेलवरिया ग्राम समाज में समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अन्तर्गत मंगलवार को 207 दिव्यांगों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय के प्रतिनिधि अमित कुमार उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि के रूप में हरहुआ के खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। मंचासीन अतिथियों का जिला समन्वयक त्रिलोकी नाथ शर्मा द्वारा बुकें व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और स्वागत भाषण व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांगजन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों द्वारा लाभान्वित होने वाले सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनकी समुचित शिक्षा के प्रति आश्वस्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सलोनी, नैन्सी, आकाश थपकी को क्रमशः एम आर किट और श्रवण यंत्र दिये गये। मुस्कान, लक्ष्मीकांत, पिंकी, नैंसी पटेल, मुकेश पटेल, प्रियांशी सिंह, योगिता पाल, करण को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कैलीपर,सीपी चेयर आदि वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में कुल 16 ट्राई साइकिल,40ह्वील चेयर,14 सीपी चेयर,12 बैसाखी,08 रोलेटर,05 सुगम्य केन,17 टीएलएम किट,48 श्रवण यंत्र,47 कैलिपर समेत कुल 207 उपकरणों को विकास खण्ड क्रमशः हरहुआ, चोलापुर, चिरयीगांव के लाभार्थियों में वितरित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन डा.आसुतोष कुमार पाण्डेय एआरपी हरहुआ,तथा धन्यवाद ज्ञापित जिला समन्वयक त्रिलोकी नाथ शर्मा ने किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News