UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*संगठन कोई भी पर हो तो राष्ट्रहित में कार्य: डा संखवार*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*वाराणसी।* बुधवार को पत्रकार विकास परिषद के तत्वाधान में काशी हिंदू विश्व विद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो डा एस एन संखवार को उनके चिकित्सा क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय प्रयास हेतु सम्मानित किया गया।

         काशी हिंदू विश्व विद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. डाॅ. संखवार ने अपने नए कार्यकाल में संस्थान के नीतियों में अमूलचूल व्यवस्था को परिणित करने हेतु उनको पत्रकार विकास परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार लखनलाल मिश्र,राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्र और उत्तर प्रदेश ,नीरज महेरे हिंदुस्तान एक्सप्रेस लखनऊ, अमित मिश्र अमृत प्रभात लखनऊ, वाराणसी मंडल के मंडल के प्रमुख अंजनी रॉय मंडल प्रभारी , भानु प्रताप मंडल अध्यक्ष,अजय श्रीवास्तव मंडल संयोजक,ओम प्रकाश जोशी मंडल संरक्षक के नेतृत्व मे अनेक पदाधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो संखवार ने संगठन के वरिष्ठ जनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन कोई भी रहे पर उनका कार्य और प्रयास दोनो ही राष्ट्र हित में होने से देश के लिए हितकर होता है।उन्होंने राष्ट्रीय संरक्षक लखनलाल मिश्र,राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा,उत्तर प्रदेश महासचिव को संगठन को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु अपना आशीर्वचन दिया है।सम्मान करने वाले वाराणसी ,संजय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, सौरभ सिंह मंडल सचिव (पत्रकार काशी वार्ता),डॉ अभय जिला उपाध्यक्ष और राजेश चौबे जिला संयोजक मौजूद व अन्य पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News