पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह
जौनपुर जफराबाद।चार साल के अंदर क्षेत्र पंचायत सिरकोनी में विकास कार्यो को नया आयाम स्थापित हुआ।यह बातें गुरुवार को पांच सीसी रोड का लोकार्पण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजपा विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख बंसराज सिंह ने विकास कार्यो को लेकर किसी तरह का पक्षपात नही किया।विकास खण्ड के सभी गांवों में विकास के कार्य हुए है।चाहे वह नाली हो,खड़ंजा हो,सीसी रोड हो या अन्य कोई विकास का कार्य हुआ है।इस मौके पर बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने कहा कि ब्लॉक गठन के बाद जितना कार्य मैंने किया है उतना कोई नही किया है।आगे भी विकास कार्यो की गति नही रुकने पाएगी।मुम्बई से आये उद्यमी प्रवीण सिंह व राहुल सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को देख कर लग रहा कि अब ब्लॉक के विकास को लेकर प्रमुख श्री सिंह ने पुरी तन्मयता से कार्य किया है।गुरुवार को सखोई गांव में 400 मीटर,गयासपुर में 100 मीटर, वीरभानपुर में 300 मीटर सहित कुल पांच सड़को का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम को जगतनारायण सिंह,सत्यप्रकाश सिंह "करिया"विशाल मिश्र,शुभम सिंह गोलू आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में शशिकांत पाठक ने डॉ हरेन्द्र सिंह व ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह का व उद्यमी प्रवीण सिंह व राहुल सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र जायसवाल तथा संचालन शशिकांत ने किया इस मौके पर समर बहादुर सिंह,हर्षित सिंह,सनी सिंह,अवधेश पाठक, प्रकाश पाठक, विजय मिश्र,राकेश पाठक, पंकज निषाद आदि मौजूद रहे।