UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उर्जा मंत्री का जौनपुर सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

Updated on: 02 July, 2026

पुर्वांचल प्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा

 

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा का रविवार को जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मंत्री श्री शर्मा का काफिला भदोही बॉर्डर से जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया, रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद वी. पी. सरोज, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल, रामपुर मंडल अध्यक्ष देवी शंकर उर्फ नाजा दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामधर मिश्रा, निरंजन उपाध्याय उर्फ पप्पू प्रधान समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री शर्मा को फूल-मालाओं से लादकर, पारंपरिक अंदाज़ में गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों और समर्थकों में मंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। स्वागत के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उत्साह को सराहा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में संगठन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के हर कोने में विकास की रफ्तार तेज़ करने को प्रतिबद्ध है और ऊर्जा एवं नगर विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं कार्यक्रम के पश्चात मंत्री का काफिला आगे के निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News