UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महिला उद्यमियों का भव्य समागम: आईबीएफ मीटिंग में दिखा उत्साह और नवाचार का संगम।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी। वाराणसी में आयोजित इंडिया बिजनेस फोरम (IBF) की महिला उद्यमी बैठक आज उत्साह,प्रेरणा और नवाचार का अनूठा संगम बन गई। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के वोकेशनल सेक्टर द्वारा आयोजित इस विशेष समागम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने व्यवसाय के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. स्मिता चंद्रा, शशि बाला शाह एवं डॉ. शालिनी राणा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी को प्रभावित किया। वहीं CA रश्मि केशरवानी, आकांक्षा मिश्र, युक्ति गुप्ता, इंदु सिंह और कविता जुगनू ने व्यावसायिक सफलता के मूल मंत्र साझा करते हुए कहा कि “जिसे अपने व्यापार से प्यार है, उसे पहले अपने व्यवहार को बेहतर बनाना होगा।”वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हर रिश्ते की नींव अपनापन और विश्वास होता है। जब व्यवसाय में रिश्ते मजबूत होते हैं, तभी सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मंच ने सभी महिलाओं को एक-दूसरे को समझने, नेटवर्किंग बढ़ाने और अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान किया। होटल सिटी इन में आयोजित इस भव्य सेमिनार में प्रेरणा सिंह, दिव्या अग्रवाल, रिचा दुबे, सीमा श्रीवास्तव, पल्लवी राजपूत, मोनीशा केसरी सहित अनेक महिला उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। यह आयोजन न केवल महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News