संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --जनपद में चोरी, लूट, हत्या, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम की पुलिस टीम द्वारा चोलापुर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गुरुवार को पूर्वान्ह हरियाडीह से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम अजय सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शिवदशा थाना चौबेपुर वाराणसी तथा दूसरे का विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह निवासी गरथौली थाना चौबेपुर बताया गया। दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी वरूणापार लिपि नागयाच ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को चोलापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। प्राप्त वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए वादिनी मुकदमा के शिनाख्त करने के उपरान्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पति को मारपीट कर हत्या कर देने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर गठित की गयी टीम द्वारा मुखबिर व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर दोनों अभियुक्तों को हरियाडीह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 103(1),बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम, उ0नि0 महेश जायसवाल, हे0का0 अनुनेश सिंह,हे0शकील अहमद,का0 विकास,का0 महेश, का0 गोवर्धन प्रसाद आदि शामिल रहे।