UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाइक की आपसी टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल 

Updated on: 31 August, 2026

बरौद माइनर पुल के पास हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर सुइथाकला क्षेत्र के बरौद माइनर पुल के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय भिजवाया। जहां लक्ष्मण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अवनीश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र भटौली गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र बिरजू, 35 वर्ष नहर पकड़ कर घर से बाइक द्वारा सराय मोहिउद्दीनपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बरौद माइनर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे राजधरपुर गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र अजीत की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News