संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। प्लान इंडिया और मोगली ट्रस्ट के सहयोग से कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,मलदहिया में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने प्लान इंडिया द्वारा स्थापित 4 स्मार्ट क्लासरूम, (2 क्यान 2 इंटरेक्टिव पैनल),5 चाइल्ड फ्रेंडली क्लासरूम: 1लाइब्रेरी ,1आरओ और वाटर कूलर का निरीक्षण किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग देश को सशक्त बनाती है।
प्लान इंडिया के प्रयास से बच्चों व् विद्यालय में विकास के नए आयाम देखने को मिल रहे हैं।इसके लिए प्लान इंडिया बधाई का पात्र है।प्लान इंडिया की प्रोजेक्ट लीड,प्रियंका सिन्हा ने कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुराग श्रीवास्तव एवं श्रमना कोनार ने बाल संसद की भूमिका एवं बाल संसद के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा किया।विद्यालय की प्रिंसिपल निशा यादव के सहयोग और शिक्षकों का बहुमूल्य समय मिला जो नवनिर्मित बाल संसद में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम में रिया सिंह एवं संगीता ओझा ने भी अपना योगदान दिया। प्लान इंडिया से एक्सटर्नल एक्सपर्ट संजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।