संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। विकासखंड आराजीलाईन मे परमंदापुर बीपैक्स मे स्थानीय किसानो के बीच द्रोण से नैनो उर्वरक के छिड़काव का प्रदर्शन हुआ।इस अवसर पर एडीओ सहकारिता अवधेशसिंह ने कहा कि नैनो उर्वरक भविष्य की तकनीक है और किसान को सरलता और समृद्धि का उपहार है।सचिव ऋषिकुमार सिंह ने बताया कि नैनो उर्वरक की माँग किसानो मे बहुत तेजी से बढ़ रही है।इसके लाभ प्रत्यक्ष दिखने लगे हैं।इस अवसर पर एडीसीओ राजातालाब माधवराम,सचिव ऋषि कुमार सिंह,अनिकेत एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।