पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा जौनपुर
जौनपुर रामपुर धनुहाँ से बरसठी तिराहा और पुरानी बाजार तक निकली भव्य यात्रा, विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी धनुहाँ, रामपुर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी धनुहाँ, रामपुर से हुआ। इसके बाद यात्रा बरसठी तिराहा, पुरानी बाजार होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया कार्यक्रम में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, विनोद जायसवाल अध्यक्ष/चेयरमैन रामपुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, मछलीशहर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष नाज दुबे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे इस अवसर पर रामपुर मंडल पूर्व महामंत्री रमेश दुबे,
मंडल उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा, सेक्टर संयोजक श्रवण कुमार दुबे, आशुतोष दुबे शनि जिला सुरक्षा प्रमुख विहिप, संदीप उपाध्याय,संजय सोनकर, रमेश चंद दुबे, शिव शंकर गुप्ता, आध्या प्रसाद गिरी, आनंद जायसवाल, जितेंद्र गौतम प्रबंधक, शिव आसरे पटेल सभासद, विकास मिश्रा, वरुण उपाध्याय एवं मीनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे तिरंगा यात्रा के संयोजक मंडल महामंत्री सूर्य प्रकाश तिवारी रहे, जबकि हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी के प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय ने विद्यालय के बच्चों के साथ यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, सम्मान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होता है।तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि राष्ट्रध्वज केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर आवश्यक इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।