संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के पांच छात्रों ने इस वर्ष यूजीसी नेट जून- 2025 की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।नेट क्वालिफाई करने वाले पांच छात्रों में गौतम सिंह (96%),अंजलि (79.5%),ने पीएचडी हेतु नेट उत्तीर्ण किया है।अतुल सिंह (98.2%) ने लगातार चौथी बार नेट क्वालिफाई किया है,जो एक रिकार्ड है। प्रह्लाद सिंह (96.1%) ने लगातार तीसरी बार नेट क्वालिफाई किया है।शिवानी शुक्ला (97.9%) ने लगातार दूसरी बार नेट क्वालिफाई कर विभाग का मान बढ़ाया है। यह सभी छात्र शोधकर उच्च शिक्षण संस्थान में सहायक प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हैं। उनके भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अलका रानी गुप्ता ने यह बताया कि पिछले वर्ष भी विभाग के पांच छात्रों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण किया था। इन सभी छात्रों ने सेल्फ स्टडी स्वाध्याय से यह सफलता हासिल की है। विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन को इन्होंने गंभीरता से ग्रहण किया है। उत्तीर्ण सभी छात्रों ने अपना,अपने शिक्षकों,अपने माता पिता, विभाग और विद्यालय का मान बढ़ाया है।इन सभी पर विद्यालय को गर्व है।