UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 पीएम सूर्यघर योजना हेतु सीडीओ ने दस नामित नोडल अधिकारियों संग किया बैठक

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी -- पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जनपद की प्रगति एक माह में 10000 के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शनिवार को जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने 10 नामित नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनसे सम्बद्ध सभी वेंडर से प्रतिदिन कितने रूप टॉप सोलर का अधिष्ठापन किया गया है, कितने प्रगति पर हैं, की सूचना प्रत्येक दिवस संकलित करते हुए कंट्रोल रूम एवं पीओ नेडा को उपलब्ध कराएंगे। सभी को विभिन्न मोहल्ले में तथा कॉलोनी में टाइम के अनुसार कार्य का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह निर्देशित किया गया कि सभी वेंडर नियमित रूप से निर्धारित तिथि के अनुसार विभिन्न स्थानों पर आयोजन नियमित रूप से करते रहें जिससे एक माह में निर्धारित 10000 के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सक

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News