संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी के सचिव डा.वेद प्रकाश मिश्र ने वीडीए परिसर में मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के नवीन भवन का उद्घाटन किया। इस कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर सचिव डा.वेद प्रकाश मिश्र ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कर्मचारी का संगठन कार्यालय कर्मचारी की समस्याओं एवं सुझावों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम होता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी समन्वय एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति के साथ प्राधिकरण के विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर सचिव डाक्टर गुडाकेश शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय, महामंत्री सुशील उपाध्याय, सहित प्राधिकरण के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने नवीन कार्यालय के उद्घाटन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ