UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायतों का भ्रमण

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।

 बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायतों का भ्रमणः-

  ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 194 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 79 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 2694 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 2825 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 37 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस, 01 के विरुद्ध धारा 129 बीएनएस की कार्यवाही की कार्यवाही करते हुए 03 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः-

 कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 194 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 4107 व्यक्तियों को चेक कर 1027 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 28 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 12 के विरूद्व धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत कर 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

नियम विरूद्व चार पहिया वाहनों की चेंकिंग एवं कृत कार्यवाहीः-

 कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 156 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 2204 वाहनों को चेक कर 561 वाहनों का चालान किया गया 42 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी, 11 वाहनों से हूटर, हटवाया गया, 04 वाहनों से बत्ती हटवाई गयी, 34 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 19 वाहनों को सीज किया गया। तथा 348 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी दी गयी।

स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः- 

 कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 107 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 1152 वाहनों को चेक कर 56 वाहनों का चालान कर 05 वाहनों को सीज किया गया। 

 थाना चोलापुर अंतर्गत 17 वर्षीय लड़की को 24 घंटों के भीतर बरामद किया गया मुकदमा अपराध संख्या - 410/2025 धारा -87/137(2) bns थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी से सम्बंधित अपहृता /पीड़िता उम्र (17वर्ष) निवासी ग्राम हरिबल्लमपुर थाना चोलापुर वाराणसी की सकुशल बरामदगी की गई व अभियुक्त आकाश राजभर पुत्र छोटे राजभर निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सारनाथ वाराणसी की गिरफ्तारी कर, अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है (2)

‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज -5.0) विशेष अभियान के तहत लड़कियो से छेडखानी की सूचना पर थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त विजय कुमार पुत्र खिलाड़ी उम्र लगभग 25 वर्ष नि0 ग्रा0 हरिभानपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अभियुक्त विजय कुमार उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 0152/2025 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज -5.0) विशेष अभियान के तहत लड़कियो से छेडखानी की सूचना पर थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त सूरज पटेल s/o बाल किशुन पटेल नि0 ग्राम रसूलहाँ थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र 27 वर्ष को सर्वोदय इंटरमीडियट कालेज के खेल ग्राउन्ड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त सूरज पटेल उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 0150/2025 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। कपसेठी गांव की महिलाओं और बालिकाओं द्वारा थाना कपसेठी पुलिस के त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया ।  

 दिनांक 08.10.2025 थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा विकास पटेल पुत्र पप्पू पटेल निवासी सुदामा नगर कालोनी थाना छोटा लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को ढूढकर गुमशुदा विकास पटेल को उसके परिजन के सुपुर्दगी मे दिया गया । गुमशुदा के परिजनों द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

 थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए महिला शक्ति केंद्र थाना दशाश्वमेध कमि0 वाराणसी पुलिस टीम द्वारा दिनांकः- 08/10/2025 को सार्वजनिक स्थल पर अश्लील शब्दो/गीत को गाने वाले 01 शोहदे को मु0अ0सं0- 0205/2025 अन्तर्गत धारा- 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News