UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कैण्ट विधायक ने लाभार्थियों को स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु किया प्रेरित  शिविर में 102 बुजुर्गों का बना आयुष्मान कार्ड 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद के 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने 102 बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस योजना के तहत पांच लाख रुपए तक की निशुल्क उपचार की सुविधा किसी भी पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होकर ले सकेंगे। इस दौरान उन्होंने समुदाय के उपस्थित लोगों को स्वयं से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया और अपील किया कि लाभार्थी मोबाइल से अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बनाएं। शुक्रवार को आयोजित शिविर में 102 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बना तथा पूरे जनपद में शुक्रवार को 1436 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान कार्ड के लिए आधार ही एकमात्र दस्तावेज होगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सन्दीप चौधरी ने कहा कि मोबाइल यूजर इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे और आईफोन यूजर इसे एचएसटीपी साइट से खोल सकेंगे। इसके अलावा बुजुर्ग अब अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप से स्वपंजीकरण के माध्यम से, अथवा आयुष्मान मित्र से, अथवा जन सेवा केंद्र से, पंचायत सचिवालय के पंचायत सहायक से, या आयुष्मान आरोग्य के मंदिर में सीएचओ से, कोटेदारों एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल डॉक्टर एस एस कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार की आयोजित शिविर में102आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, तथा पूरे जनपद में 1436 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। मौजूदा और नए दोनों परिवारों के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड के नामांकन जारी करने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य होगा। इस अवसर पर अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर क्षितिज तिवारी, डीआईएसएम नावेन्दु सिंह, फार्मासिस्ट जयप्रकाश, अस्पताल कर्मचारी और जनसमुदाय के लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News