संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मंजिल को पाने के लिए रात -दिन मेहनत कर सुनहरे सपने देखता रहा और मंजिल के सफर पर चलता रहा। जहां आज प्रथम स्थान पाकर बेहद खुशी है। आगे चलकर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की तमन्ना कड़ी मेहनत से पूरी करूँगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द वाराणसी के छात्र छात्राओं ने अच्छे परिणाम के लिए जहां अपने गुरुजनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया वहीं आपस मे खुशियां बांटी। पुआरी खुर्द के जयशंकर प्रजापति के पुत्र वृषांक प्रजापति ने हाई स्कूल में 600/545 अंक (90.8%)पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।रिजल्ट देख खुश हुआ और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पलहीपट्टी निवासी संतोष कुमार प्रजापति के पुत्र आयुष प्रजापति ने 600/544अंक(90.60%) पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महुलिया निवासी बनवारी पटेल की पुत्री प्रीती पटेल ने 600/ 541 अंक (90.16%) पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने बच्चों की सफलता पर उन्हें पुष्पहार पहनाकर मिठाई खिलाई ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।