UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने जन्सा जाने का किया औचक निरीक्षण,दिये दिशा निर्देश 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट आकाश पटेल द्वारा शुक्रवार को जन्सा थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, शस्त्रों के रखरखाव की स्थिति, लावारिस वाहनों एवं मालों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा परिसर की स्वच्छता को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए रजिस्टरों एवं अभिलेखों को पूर्णतः अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मालखाना,बन्दीगृह, भोजनालय,आरक्षी आवास,बैरक,सीसीटीएनएस कक्ष तथा निर्माणाधीन भवन का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। जन्सा स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।जहां महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गयी।महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में नियमित फीड बैक लेने तथा महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों एवं उपलब्ध सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन अभिलेख की विवेचना उनके द्वारा की जा रही है, उनमें ई-साक्ष्य से संबंधित कार्यवाही तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें। जिन अभियोगों में पूर्व में सीएस /एफआर प्रस्तुत किए जा चुके हैं उनमें प्रभावी निरीक्षक द्वारा सीयूजी के माध्यम से ई-साक्ष्य अपलोडिंग कार्रवाई भी तत्काल पूर्ण किया जाए। उपायुक्त द्वारा पुलिस कर्मियों को जनता से संवेदनशील संवाद, उत्कृष्ट व्यवहार, प्रोफेशनल आचरण बनाए रखने तथा थाने में शिकायतकर्ता से हितैषी वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News