संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी जी का जयंती मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया।प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को कहां की बापू के जीवन से हमें शालीनता, सरलता, उद्वरता एवं सहजता की प्रेरणा मिलती है। जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिये और गांधी की तरह सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। गांधी जी ने शराब का विरोध किया। गांधी जी चाहते थे समाज में किसी के साथ धर्म व जाति के आधार पर भेदभाव न हो।सबके साथ समान व्यवहार हो।महिलाओं का सम्मान हो।सबको न्याय मिले।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.रिंकी सिंह, डॉ.आशुतोष उपाध्याय, डॉ.रीना गुप्ता, योगेश सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, स्नेहा मिश्रा, अमृता सिंह, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', सपना पांडेय, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव, राजेश सिंह, राकेश यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।