विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के एफ़सेट की रोक व वारंटी /भ्राबावांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.05.2023 को मु0अ0सं0-132/12 धारा 323/504/506 भादवि थाना मण्डुवाडीह वाराणसी से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टी 1 दीपक यादव पुत्र स्व0 राम लाल यादव 2. दिनेश यादव पुत्र स्व0 राम लाल यादव 3. मिथिलेश यादव पुत्र स्व0 राम लाल यादव समस्त निवासीगण लहरतारा मंडुवाडीह वाराणसी को लहरतारा से समय करीब 07.30 बजे तथा मु0अ0सं0-94/13 धारा 506 भादवि से संबंधित 01 नफर वारण्टी अभियुक्त संतोष कुमार मल्ल पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी हाउस नं-517A DLW थाना मंडुवाडीह वाराणसी को हाउस नं- 517A DLW से समय करीब 06:45 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में नि0 बलिराम यादव,का0 आलोक कुमार,का0 ललित कुमार,उ0नि0 अनुराग कुमार मिश्रा,का0 अनिल कुमार सिंह,का० प्रेम चन्द थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।