संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। उपायुक्त सहकारिता वाराणसी मंडल सोमी सिंह ने जनपद चंदौली में विभागीय कार्यों और योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अल्पकालीन ऋण वितरण,(के0सी0सी0),मत्स्य पालन एवं पशु पालन ऋण वितरण के साथ ही विविधीकरण योजनांतर्गत,सी0सी0एल0,एफ0डी0 के विरुद्ध ऋण वितरण,प्रॉपर्टी के विरुद्ध ऋण वितरण,व्यक्तिगत ऋण वितरण,वेतन भोगी सहकारी समितियों को ऋण वितरण एवं नये बनाए गए सदस्यों को ऋण वितरण आदि की समीक्षा की गई।लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण में कमी पर उपायुक्त द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी । माह अक्टूबर तक के लिए सभी शाखा प्रबंधकों को योजनावार लक्ष्य भी दिए गए। प्रत्येक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि पचास हजार एवं एक लाख से बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनको 95 'क' से आच्छादित कराते हुए उनसे बकाए की वसूली करायें। यह भी निर्देशित किया गया कि एन0पी0ए0 सूची से काबिले एवं नाकाबिले वसूल बकायेदारों को पृथक करते हुए सूची तैयार की जाए और मृतक बकायेदार की दशा में सदस्य खाते में वारिसान दर्ज कराते हुए वसूली सुनिश्चित की जाए।समस्त शाखा प्रबंधकों को माह अक्टूबर में कम से कम 20 नए खाते खोलने एवं 20-20 लाख रुपए के निक्षेप बढ़ाने के भी लक्ष्य दिए गए।समस्त समिति सचिवों से आर0के0वी0वाई0 खाते के पांच लाख रुपए के फंड ट्रांसफर,दस लाख रुपए की ऋण सीमा स्वीकृति,मैन्युअल बैलेंस शीट एवं कंप्यूटर जेनरेटेड बैलेंस शीट से मिलान एवं कंप्यूटराइजेशन के चरणबद्ध प्रगति की समीक्षा की गई।इसमे यह निर्देशित किया गया कि उर्वरक बिक्री स्टॉक को पास मशीन से नियमित रूप से खारिज करते रहें एवं नैनो यूरिया,नैनो डीएपी के लाभ से कृषको को अवगत कराते हुए नैनो यूरिया,नैनो डीएपी की बिक्री बढ़ाएं।सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत बी-पैक्स सीएससी केंद्रों के माध्यम से ट्रांजैक्शन की प्रगति खराब होने पर उपायुक्त द्वारा गहरा रोष प्रकट किया गया एवं प्रत्येक समिति को प्रतिदिन पांच ट्रांजैक्शन किए जाने,बिजली बिल जमा कराने,पी०एम० सोलर पैनल रजिस्ट्रेशन कराने,बहुराज्यीय बीज, निर्यात एवं ऑर्गेनिक समिति की सदस्यता लेने एवं जन औषधि केंद्रो में बीफार्मा से समन्वय स्थापित करते हुए जन औषधि केंद्रो को एक्टिव करने के निर्देश दिए गए।समस्त क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधको एवं क्रय केंद्र प्रभारियों से धान खरीद की तैयारी की भी समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि पास मशीन ठीक करा लें एवं पंजीकृत कृषकों का नाम रजिस्टर में दर्ज कर टोकन जारी करें।धान खरीद में कृषकों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाएं,अगर किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके पूर्व उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह के चंदौली पहुंचने पर सहायक आयुक्त चंदौली श्रीप्रकाश उपाध्याय एवं डीसीबी सचिव मिलिंद कुमार द्वारा बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।समीक्षा बैठक में श्री प्रकाश उपाध्याय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक चन्दौली,सुधीर पाण्डेय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक उपभोक्ता वाराणसी,मिलिंद कुमार सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक वाराणसी,नीरज आनंद एडीसीओ,मुकेश श्रीवास्तव,राजेंद्र प्रसाद सिंह अपर जिला सहकारी अधिकारी मंडलीय कार्यालय वाराणसी,सहित जिला प्रबंधक पीसीएफ,यूपीएसएस,पीसीयू एवं क्षेत्र प्रबंधक इफको तथा समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक डीसीबी,एलडीबी एवं सचिव गण उपस्थित रहे।