संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19.03.2024 को प्र0नि0 फूलपुर द्वारा थाना स्थानीय की पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना अन्तर्गत ग्राम बेलवा, मंगारी व औरांव में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।बल्नेरेबिल्टी कम किये जाने के उद्देश्य से गांवो मे जगह जगह छोटी-छोटी गोष्ठी की गयी ट्रबल मेकर्स/ पीडितो से वार्ता की गयी साथ ही ग्रामीणो को भयमुक्त वातावरण मे अधिक से अधिक संख्या मे मतदान किये जाने हेतु प्रोत्साहित कर उन्हे छोटी से छोटी सूचनाओं को पुलिस प्रशासन से साझा किये जाने व अवगत कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया।