संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* खजुरी चट्टी (साधु कुटिया) पर शुक्रवार की रात हाईवे किनारे स्थित बबलू मिस्त्री के बाइक मरम्मत की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गयी।ग्रामीणों के प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जाता अंदर रखा ढाई लाख नकदी रुपया समेत लाखो रुपये के सामान जलकर राख हो गया।
मिर्जामुराद के बेनीपुर गांव निवासी बबलू विश्वकर्मा रोज की भांति दुकान बंद कर देरशाम घर चला गया।इस दौरान दुकान के अंदर से धुंआ व आग की लपटों को निकलते देख पड़ोस में स्थित चाय-पान के दुकानदारो ने बाइक मिस्त्री को मोबाइल पर सूचना दी।मोबिल के डिब्बे में आग पकड़ने से लपटे काफी तेज हो गयी थी।ग्रामीणों ने आनन-फानन में दुकान की शटर का ताला तोड़ सबमर्सिबल पंप से पाइप लगा पानी फेंक किसी तरह आग बुझाई।अगलगी से दुकान के अंदर आलमारी में मोबिल व पार्ट्स वालो को देने हेतु रखा नकदी रुपया, मोबिल के डिब्बे, पार्ट्स, कूलर, पंखा, टीवी, कुर्सी समेत तीन बाइको के मरम्मत हेतु खोलकर रखे इंजन के पार्ट्स जलकर राख हो गए।संयोग अच्छा रहा कि अंदर कोई बाइक नही रही।