संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। जनपद वाराणसी की प्रत्येक ग्राम पंचायत मे अब बहुउद्देशीय सहकारीबैंक समिति खोली जाएगी।यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी सोमी सिंह ने बताया कि भारत सरकार मे सहकारिता के लिए पृथक मंत्रालय के गठन के उपरांत बीपैक्स को बहुआयामी और बहुउद्देशीय बनाने के लिए अनेकानेक योजनाये शुरू की गई है जिससे ग्रामीण जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा सके।इसी क्रम मे प्रत्येक ग्रामपंचायत मे एक बीपैक्स या मत्स्य सहकारी समिति अथवा डेयरी सहकारी समिति अनिवार्य रूप से खोले जाएँगे।उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि सहकारी समिति संगठन का एक प्रकार है जिसमे व्यक्ति अपनी इच्छा से समानता के आधार पर अपने आर्थिक हितो के लिए मिलकर कार्य करते हैं। समिति अपने सदस्यो को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।जरूरतमंद ग्रामीण लोगो को यह समितियाँ साहूकारों और कंपनियों के शोषण से भी बचाती है।उपायुक्त सहकारिता ने आगे कहा कि सभी ग्रामवासी जो सदस्य बने हैं चाहे उनके पास भूमि हो या न हो,सहकारी समितियो के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियो का हिस्सा बन सकते है,स्वतंत्रता से अपना कार्य कर सकते हैं तथा अपनी आय को सहकारी समितियो के सहयोग से कई गुणा बढ़ा सकते है।उपायुक्त सोमी सिंह ने बताया कि अब खाद और बीज बिक्री तथा कृषि ऋण के अतिरिक्त सहकारी समितियाँ नये क्षेत्रो मे भी पदार्पण कर रही हैं।दूध कलेक्शन सेंटर,जनऔषधि केन्द्र,कामन सर्विस सेंटर,राशन वितरण,पेट्रोल पंप,एलपीजी गैस एजेंसी,जल जीवन मिशन इत्यादि अनेक कार्य बीपैक्स को प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं।इनसे समितियो तथा समिति से जुड़े सदस्यो को भी लाभ होगा तथा उनकी आय मे वृद्धि होगी।उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे जो लोग सहकारी समिति खोलने के इच्छुक हैं,वे विकासखंड स्तर पर एडीओ सहकारिता या तहसील स्तर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी अथवा जनपद स्तर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से तत्काल संपर्क कर सकते है।ऐसे लोगो को हर प्रकार की जानकारी,मार्गदर्शन और सहूलियते दी जाएंगी