पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल महरुपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को कक्षा पांच से सात तक की कक्षाओं के प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कक्षा सात के छात्रों के 100 मीटर दौड़ में हर्षित मिश्र ने प्रथम तथा यतार्थ मिश्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया छात्राओं के 100 मीटर की दौड़ में सिद्धि सिंह ने पहला तथा प्राची यादव ने दूसरा स्थान पाया।कक्षा पांच के चेस के फाइनल में साकेत सिंह ने विदुत यदुवंशी को हराकर चैंपियन बने।वही छात्राओं के चेस का फाइनल आराध्या सिंह ने जीता।रस्साकशी में कक्षा पांच की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम के दौरान प्रबन्धक शिवेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ ब्रूनो डी नाजरेथ उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव मौजूद रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन करते रहे।वही स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं गिरिष्मा, अंजली कृष्णन,सूर्यकांत त्रिपाठी, मनीष उपाध्याय, रजनीश सिंह,प्रीति यादव,अवनीश कुमार सिंह,सतेंद्र भारती आदि अपने अपने टीम के बच्चों के साथ मौजूद रहे।