संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी में शुक्रवार को तिरंगा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने सबसे पहले छात्रों को देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर सपूतों के बारे में जानकारी दी। उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों ने वीर सपूतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों व लगभग 1200 छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा रैली इण्टर कॉलेज से होते हुए छात्रावासों की तरफ से होते हुए उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कॉलेज होते हुए इंटर कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह के साथ-साथ पचासो शिक्षक को छात्रगण शामिल रहे।