विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर क्षेत्र के पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज कुरौली रजला नियार वाराणसी में बीएड प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशीत छात्रों का स्वागत समारोह संपन्न हुआ।इस समारोह मे आशुतोष चौबे को मिस्टर फ्रेशर और मिस अर्चना को मिस फ्रेशर चुना गया ।इस समारोह में प्रबंधक काँग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सतीश चौबे ने नव प्रवेशित छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 पी के दुबे ने उनका स्वागत किया।बीएड तृतीय और प्रथम सेमेस्टर छात्रों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम किए।उक्त अवसर मनीष चौबे,अभिलाषा चौबे,डॉ अल्का त्रिपाठी, डॉ मोनिका जयसवाल, राहुल पाण्डेय,डा रविन्द्र मिश्र,श्री विद्याकान्त सिंह,शशिकांत पांडेय विद्यायकांत सिंह,देवांश चौबे,गोविंद गौतम,डॉ नीतू सिन्हा,नीलम सिंह,अंशु मिश्र,संतोष विश्वकर्मा,विवेक चौरसिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे।