संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर,वाराणसी। नवरात्र में स्थापित दुर्गा पंडालो में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के प्रति आयोजकों संग बैठक कर थाना प्रभारी चोलापुर ने जागरूकता अभियान के संदर्भ में कोहासि स्थित पांडाल में जानकारी दी।शांति व्यवस्था के लिए स्वयंसेवको की तैनाती व सुरक्षा के बाबत आग लगने जैसी घटना के प्रति पूरी तरह निगरानी रखने व दर्शनार्थियों के आगमन पर भीड़ के नियंत्रण जैसे बिंदुओं पर बचाव की जानकारी दी। पुलिस बल का सहयोग निरंतर करने सहित हर समय शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर जोर दिया।