UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सुसाइड नोट लिखकर हॉस्टल से गायब हुआ छात्र*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी सुसाइड नोट लिखकर हॉस्टल से लापता होने वाले युवक को दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग कुमार मिश्रा नें महज 5 घंटे में ढूंढ निकला है।पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।जानकारी के मुताबिक,चंदौली के जलालपुर कर रहने वाले स्व० वीरेंद्र मौर्या का बेटा शुभम मौर्य दुर्गाकुंड के ब्रह्मानंद स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।सोमवार की सुबह वह हॉस्टल के कमरे में सुसाइड नोट लिखकर कहीं गायब हो गया।हॉस्टल के ही अन्य लड़कों को जब इसकी भनक लगी, तब उन्होंने युवक के परिजनों को सूचित किया।इतना सुनते परिजनों पर जैसे दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।परिजनों नें तत्काल दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पहुंच इसकी सूचना दी।दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग कुमार मिश्रा नें मामले को संज्ञान में लेते हुए अपने टीम के साथ हॉस्टल का निरीक्षण किया।उसके बाद अपने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला।उन्होंने सभी ग्रुपों के माध्यम से कमांड सेंटर का भी सहयोग लिया।इसके बाद पुलिस टीम नें सक्रियता दिखाते हुए युवक को 5 घंटे में नमो घाट से ढूंढ निकाला।पुलिस नें परिजनों को दुर्गाकुंड पुलिस चौकी बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया।युवक की सकुशल बरामदगी करने वाली टीम में दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग कुमार मिश्रा,सेकंड अफसर विशाल सिंह,कांस्टेबल सुनील यादव,दीवान शिवनारायण शामिल रहे।परिजनों नें दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज उनके टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका हृदय से अभिनंदन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News