UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जौनपुर एसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले: साइबर समेत विभिन्न थानों में नए प्रभारी नियुक्त

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिले के कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत साइबर थाने सहित विभिन्न कोतवाली और थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सिकरारा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह को सरायख्वाजा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।मड़ियाहूं कोतवाली में विनोद मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में गजानंद चौबे को मुंगराबादशाहपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बताया गया है कि मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के पूर्व थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला हो गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News