UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जल निगम के ठेकेदार से लाइसेंसी रिवाल्वर और सोने चेन और मोबाइल छिनी मुकदमा दर्ज*

Updated on: 03 July, 2026

अतुल सोनी की खास रिपोर्ट

चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहल गंज चौराहे के पास थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत अजगरा गाँव निवासी बबलू पाण्डेय उर्फ योगेंद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि अपने मित्र के साथ सारनाथ से घर जा रहे थे कि कटहल गंज चौराहे के पास तीन युवकों ने बाइक रोक के असलहा सटा के मार पीट करके लाइसेंसी रिवाल्वर व सोने की चैन, मोबाइल छीन लिया तीनों युवकों की पहचान डिम्पल सिंह, सोनू जायसवाल, व राजन के रूप में हुई।

बबलू जल निगम में ठीकेदारी का कार्य करते है। चोलापुर थाना पर पहुंच के अभियोग पंजीकृत करवाया है।पुलिस अभियोग पंजीकृत करके आगे की कार्यवाही कर रही है।,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपियों को लूट के असलहा व सोने की चैन सहित गिरफ्तार कर लिया हैं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News