UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी महानगर सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न,संगठन की मजबूती और सैनिक हितों पर हुआ मंथन

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को वाराणसी महानगर सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी आशुतोष सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिक साथियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत,सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक के आयोजक जे.पी. यादव सेना सेवा मेडल,शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष एवं सेना सेवा मेडल ने सभी अतिथियों एवं सैनिक साथियों का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश,जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक साथी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सैनिक हितों,संगठन की मजबूती तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान फौजी फेकन यादव,गाजीपुर ने ग्राम पंचायत चुनाव से जुड़े मुद्दे को लेकर एमएलसी आशुतोष सिन्हा के समक्ष सवाल रखा। इस पर एमएलसी ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। मुख्य अतिथि के द्वारा संगठन से जुड़े नए पदाधिकारियों का सम्मान कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर से लेकर संगठनात्मक स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं एवं सैनिक साथियों को संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का मंत्र दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव,महानगर अध्यक्ष शिव कुमार यादव,महानगर महासचिव बहादुर यादव,मीडिया प्रभारी रमेश यादव फौजी,महानगर उपाध्यक्ष लालमन साहब,बाबूलाल साहब,हरेंद्र साहब,कैप्टन गोविंद साहब,कैप्टन बड़े लाल साहब,जिला महासचिव रोहित यादव,जैराम यादव,गिरिजा शंकर,लक्ष्मण,राकेश फौजी,पार्षद सुभाष यादव मास्टर,धर्मेंद्र मास्टर सहित,भावी जिलापंचाय सदस्य प्रत्याशी दिलावार सिंह यादव,उपाध्यक्ष गामा यादव अनेक पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक साथी मौजूद रहे। बैठक के समापन पर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष जे.पी.यादव सेना सेवा मेडल,वाराणसी ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सैनिक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिक साथियों की एकजुटता,मेहनत और समर्पण से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News