संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यती
वाराणसी -- चितईपुर पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ निवासिनी महिला किसी कार्य से वाराणसी आई थी कैंट स्टेशन से ऑटो द्वारा नेवाडा सुंदरपुर पहुंचने के बाद घर पर उन्हें जानकारी हुई कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया बैंक में लगभग 20 ग्राम पीले धातु का आभूषण व 25000 नगदी मौजूद रहा। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक चितयीपुर राकेश गौतम द्वारा बैग की त्वरित बरामदगी हेतु चौकी प्रभारी सुंदरपुर आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं महिला उपनिरीक्षक रंजीता यादव के साथ टीम गठित किया गया। सीसीटीवी कैमरा, कमांड सेंटर एवं सर्विलांस की सहायता से ऑटो की पहचान कर अथक प्रयासों के बाद महिला का बैग बरामद कर लिया गया। बरामद बैग में मौजूद नगदी व आभूषण एवं अन्य सामान सुरक्षित पाया गया। जिसे आवश्यक सत्यापन के उपरांत महिला के परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों द्वारा चितईपुर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। बैग बारामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम, उ0नि0 आदित्य मिश्रा चौकी प्रभारी सुन्दरपुर, उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार, म0उ0नि0 रंजीता यादव आदि शामिल रहे।