संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यती
वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, हत्या,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सहायक आयुक्त सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चोलापुर की पुलिस टीम द्वारा चोलापुर में हुई हत्या के आरोप में मुखबिर की सूचना पर आकाश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय शंकर विश्वकर्मा निवासी ग्राम महुआडांड़ थाना विशुनपुर जिला रांची झारखण्ड को रविवार को अपरान्ह मोहांव चोलापुर अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को थाना चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात शव की सूचना प्राप्त होने पर चोलापुर पुलिस द्वारा पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पुलिस को प्राप्त वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए चोलापुर पुलिस द्वारा वादिनी मुकदमा से शिनाख्त के उपरान्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पति को मारपीट कर हत्या कर देने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर 26 अगस्त को चोलापुर पर पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम द्वारा करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी। अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 103(1), 238 (ए) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम, हे0का0 अनुशेष सिंह, हे0का0 मो. शकील,का0 गोवर्धन प्रसाद आदि शामिल रहे।