UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना प्रभारी लक्सा द्वारा गुमशुदा लैपटाप व अन्य कीमती सामान बरामद कर दर्शनार्थी को सकुशल किया सुपुर्द*

Updated on: 02 July, 2026

विनोद नाथ यति खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी- हैदरबाद से घूमने आये बच्चु मोहन पुत्र विश्वनाथम निवासी- हैदराबाद जो की वाराणसी दर्शन पूजन हेतु आये थे, जिनका कलेक्ट्री फार्म लहरतारा से लक्सा आते समय 01 बैग मय लैपटाप व अन्य कीमती सामान आटो रिक्शा में छूट गया था जिसकी गुमशुदगी थाना लक्सा पर दर्ज करायी गयी थी। बच्चू मोहन बहुत परेशान एवं व्यथित थे।और बताये की उस लैपटाप में मेरी कम्पनी के महत्तवपूर्ण डिटेल्स थे।और मेरी कम्पनी का सारा काम इसी लैपटाप से होता है तथा कम्पनी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कागजात भी इसी बैग में मौजूद है। इस पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार तिवारी के द्वारा क्राइम टीम प्रभारी उ0नि0 अनिल सिंह को गुमशुदा बैग की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर क्राइम टीम ने गुमशुदा बैग की खोज बीन करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज देखे व काफी मशक्कत के बाद आटो को ट्रेस करते हुए आज दिनांक 28/02/2023 को समय लगभग 21.00 बजे बच्चु मोहन उपरोक्त को बैग मय लैपटाप व अन्य कीमती सामान के साथ सकुशल सुपुर्द किया गया। जिसपर बच्चू मोहन द्वारा थाना स्थानीय के क्राइम टीम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी लक्सा सूरज कुमार तिवारी,क्राइम टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अनिल सिंह,का0 शनि यादव, थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News