UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बालिकाओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ लगाकर संकल्प लिया।

Updated on: 03 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।जन शिक्षण संस्थान,( कौशल विकास एवं उद्यमिता,मंत्रालय,भारत सरकार ) नारायणपुर,शिवपुर,वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के  अवसर पर संस्थान द्वारा संचालित केंद्र– बेस्ट ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण केंद्र चक्का पर आयोजित कर राष्ट्रीय एकता दौड़ व संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 100 लाभार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को प्रशिक्षिका श्रीमती सुमन चौबे ने एकता शपथ दिलाई। तत्पश्चात उपस्थित जन समुदाय द्वारा प्रशिक्षण केंद्र से पंचायत भवन चक्का तक डेढ़ किमी  की पदयात्रा राष्ट्रीय एकता एवम् अखंडता को बनाए रखने के लिए निकाला गया। इस अवसर पर 'जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के सचिव  बृजभान मरावी ने देश की एकता बनाए रखने एवं नए भारत के निर्माण की नींव रखने वाले सरदार पटेल  के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। संस्थान के पंकज कुमार शर्मा ने बालिका लाभार्थियों को पटेल जी के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में अमित कुमार गौरव,अनुज प्रताप सिंह,राम जी यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन  निदेशक आनंद कुमार द्विवेदी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News