UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अवैध केबिल तारों को हटाने का अभियान सोमवार से* नगर आयुक्त शिपू गिरि

Updated on: 03 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सोमवार से नगर में स्थित विद्युत पोलो एवं मार्गों पर बिछाए गए केबिल तारों को हटाने की कार्यवाही शुरु की जायेगी। नगर में विभिन्न केबिल ऑपरेटरों के द्वारा अवैध रुप से केबिल तारों को फैलाया गया है जिसकी शिकायत आए दिन नगर निगम को प्राप्त हो रही है, साथ ही शहर की सुंदरता भी खराब दिखती है। आगामी माह में वाराणसी में आयोजित जी 20 सम्मेलन को देखते हुए दिनांक 13 मार्च, सोमवार से प्रथम चरण में संत अतुलानंद विद्यालय, शिवपुर से होटल ताज, नदेसर तक के मार्ग पर जोनल अधिकारी श्रीमती प्रमिता सिंह के नेतृत्व में इन कैबिल तारों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त श्री शिपू गिरि ने सभी केबिल ऑपरेटरों से आग्रह किया गया है कि कल तक अपने केबिल तारों को प्रत्येक दशा में हटा लें, अन्यथा सोमवार से चलाए जाने वाले अभियान मे सभी तारों को हटाते हुए सम्बन्धित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News