UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* दानगंज 

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के अटेसुआ ग्राम निवासी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को रविवार को चोलापुर पुलिस ने आयर बाजार(चोलापुर) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त के विरुद्ध(3)1 गैंगस्टर एक्ट के अतिरिक्त गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी, मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, मुर्दहां चौकी प्रभारी पंकज सिंह, हेका. मुरारी यादव, का. शिवशंकर सिंह चौहान शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News