अतुल राय की खास रिपोर्ट
*चोलापुर के तेवर गांव निवासी है आशुतोष तिवारी ने बढ़ाया जिले का मान*
*वाराणसी*चोलापुर क्षेत्र-यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन नेपाल द्वारा आयोजित द्वितीय इंडो-नेपाल यूथ गेम इंटरनेशनल सीरीज 20 22 में काशी के लाल आशुतोष तिवारी ने स्केटिंग दौड़ प्रतियोगिता में 1 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है ।नेपाल के रंगशाला स्टेडियम पोखरा में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित इस सीरीज में 400 मीटर स्केटिंग दौड़ में आशुतोष ने गोल्ड तथा 800 व 1000 मीटर स्केटिंग दौड़ में सिल्वर पदक जीतकर जिले के साथ अपने गांव तेवर का भी मान बढ़ाया है।बताते चलें कि चोलापुर के तेवर गांव निवासी स्व0राजेंद्र प्रसाद तिवारी के पुत्र आशुतोष तिवारी की इस सफलता से परिजन व ग्राम वासियों में खुशी की लहर है वे अपने लाल की सफलता से फूले नहीं समा रहे।क्षेत्र से जुड़े तमाम विशिष्ट जन इस लाल को बधाईया देने आ रहे है।