विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी। बाल दिवस पर उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रों ने बाल मेला लगाया। मेले में मुख्य अतिथि युवा सीए पूनीत सिंह तथा, पूर्व प्रमुख चोलापुर त्रिभुवन नारायण सिंह विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी रहे.कार्यकम का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन क्षेत्र के उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमथाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुवात चाचा नेहरू की प्रतिमा के मल्यार्पण के बाद छात्रों ने केक काट किया। मुख्य अतिथि CA पुनीत कुमार सिंह ने कहा कि तकनिकी जानकारी ही आज महत्वपूर्ण है अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत ने बताया कि सोशल मिडिया के युग में शिक्षा पद्धति आधुनिक हुई है जहां हम किसी भी विषय में जानकारी के लिए भटकना पड़ता था वह अब आसानी से उपलब्ध है।
इस अवसर पर छात्रा आंचल विश्वकर्मा का डिजीटल सुरक्षा और बिजली की बचत की थीम पर बना आवास आकर्षण रहा.छात्र अर्जुन सेठ,गौरव रत्ना, मनीष कुमार , अनुज आदि का आधुनिक अपार्टमेंट का मांडल भी आकर्षित किया।
विद्यालय की तरह से आयोजित मेले में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन,प्रोजेक्ट,पेन्टिग,कट & क्राट, गेम,स्केज आदि बनाया।
इस अवसर पर सवैश सिंह, विनोद सिंह ,सुमन राम, राजेंद्र प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी दानगंज अरूण प्रताप सिंह,संजय सिंह रिंकू, सदर तहसील अध्यक्ष ग्रापए जयंत सिंह,राजकुमार मिश्रा,स्वामी शरण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे