UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

युवक मंगल दल ने सद्भावना एकता दिवस मनाया

Updated on: 02 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। हरहुआ विकास खण्ड के उदयपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में युवक मंगल दल के द्वारा सद्भावना एवं एकता दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिव शंकर यादव ने कहा कि भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था,इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवक मंगल दल उदयपुर के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने बताया कि सरदार पटेल की जीवनी,उनके महान व्यक्तित्व,उनके सशक्त विचारों,आजादी,राष्ट्रनिर्माण व एकीकरण में उनके योगदान के कारण आज हमारा राष्ट्रीय सुरक्षित है इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सद्भावना एकता रन यूनिटी सरदार पटेल की जीवनी व कार्यों एवं दर्शन पर आधारित क्वीज,निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजीत यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान उदयपुर सुद्धू  प्रांतीय रक्षक दल के राम अवध यादव युवक मंगल दल से सनी प्रजापति,अजीत कुमार,प्रदीप,दीप नारायण,रमेश सहायक अध्यापिका आशा रानी,मीना देवी,मीनाक्षी सिंह,प्रियम्बदा दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News