संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.03.2023 स्वर्वेद मंदिर पुलिया उमरहां थाना चौबेपुर से 2.5 किग्रा नाजायज गांजे के साथ अभियुक्त रवि सिंह उर्फ मूसे सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ग्राम संदहा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 104/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी, का0 पंकज,का0 सुरेन्द्र यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।