विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन महोदय वाराणसी कमिश्नरेट व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा वाराणसी कमिश्नरेट के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 507/2022 धारा 457/380 भादवि में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण दिलीप कुमार पटेल पुत्र मनोज कुमार पटेल ग्राम रघुनाथपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी व राहुल पटेल पुत्र फूलचन्द पटेल पता ग्राम कविरामपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी को चोरी किये गये एक अदद जेनरेटर के साथ रघुनाथपुर हाईवे के पास थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट से 12.12.2022 दिन सोमवार को गिरफ्तार किया गया।घटना में प्रयुक्त मैजिक वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 65 BT 9430 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट जरिए चालानी रिपोर्ट सीज किया गया।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 हरिनारायण शुक्ला,उ0नि0 विक्रम सिंह,का0 सूर्यनाथ यादव,का0 अजय कुमार,थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट रहे।