UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आप नेताओं संग कार्यकर्ताओं ने एमसीडी की भारी जीत व राष्ट्रीय पार्टी की मनाई ख़ुशी।*

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

हरहुआ,वाराणसी। रविवार दिन के12बजे गोसाईपुर गांव मे श्री बागेश्वर ब्रम्हबाबा का दर्शन कर पलहीपट्टी चौराहे पर दिल्लीMCDचुनाव जीत व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई और सभी देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।नेता प्रमोद पाण्डेय ने कहा देश में हजारों राजनैतिक दल बने हैं लेकिन गिनी चुनी पार्टी ही राष्ट्रीय पार्टी बन पायी हैं|सभी को उस सवाल का जवाब मिल गया है कि क्या आम आदमी पार्टी देशभर में बीजेपी और कांग्रेस का विकल्प बन सकती है? अब आम आदमी पार्टी को दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देशभर में देखा जाएगा|सिर्फ 10 साल में इस मुकाम तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है| देश के लोगों से आम आदमी पार्टी को जो प्यार मिल रहा है वो इस बात की गवाही है कि लोग अरविंद केजरीवाल जी को राष्ट्रीय नेता के रुप में पसंद कर रहे हैं।आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनना ये भी बताता है कि लोग देश में स्कूलों,अस्पतालों और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति देखना चाहते हैं| आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस राजनीति को देश के हर प्रदेश के एक एक घर तक लेकर जाएंगे।राष्ट्रीय पार्टी बनने से आम आदमी पार्टी की पहचान तो बढ़ी हुई है, हमारी भूमिका और जिम्मेदारी भी बड़ी हो गयी है| हम सकारात्मक राजनीति करके यहां तक पहुंचे हैं और आगे भी हमें सकारात्मक और काम की राजनीति करनी है|कट्टर ईमानदारी,कट्टर देशभक्ति और इंसानियत की अपनी छवि को पार्टी और मजबूत करके आगे बढेगी|पहले बीजेपी के लोग कहते थे कि जहां कांग्रेस की सरकार होती है उसी को हराकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है| दिल्ली एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के गढ को तोडकर लोगों ने ये बता दिया है कि बीजेपी को हराने का काम भी आम आदमी पार्टी ही करेगी| अब अगला नंबर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का है| आम आदमी पार्टी प्रदेश के एक एक घर तक अरविंद केजरीवाल के संदेश को लेकर जाएगी और काम की राजनीति के आधार पर बीजेपी को हराएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद पाण्डेयआप संस्थापक सदस्य व पुर्व प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ व धर्मेन्द्र सिंह पप्पू पुर्वप्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,अमीत मिश्रा जिला महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ,विकास पाण्डेय,आशीष मिश्रा,कौशल मिश्रा,किशनमिश्रा,कृष्ण कान्त,अजय मिश्रा,गोपाल मिश्रा,मधुसुदन मिश्रा,गोल्डन बाबा,राहुल,शौरभ पाण्डेय,गणेश, रामभरन,रामजी,संतोष व तमाम साथी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News