विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना चोलापुर अन्तर्गत ग्राम नवापुरा बाग से चोरी की 08 अदद मोटरसाइकिल के साथ 05 अभियुक्तगण क्रमशः 1.अजय बनवासी पुत्र शम्भू बनवासी, निवासी ग्राम नवापुरा, चोलापुर, थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 2. सर्वेश पुत्र श्यामरथी पटेल, निवासी ग्राम अहली, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष, 3. चेतन यादव पुत्र पुल्लू यादव, निवासी ग्राम पिपरी धौरहरा, थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र 24 वर्ष, 4. अकरम पुत्र एजाद, निवासी ग्राम धौरहरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष, 5.आशीष पाल पुत्र महेश पाल, निवासी सरैया नं0 2 जयरामपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 392/2022 धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय,चौकी प्रभारी चन्दापुर,उ0नि0 विकाश पाण्डेय,हे0का0 पंकज सिंह,का0 शिवशंकर राय,का0 बजभूषण,का0 लाल साहेब ने गिरफ्तार किया