संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*रामेश्वर,वाराणसी।* रामेश्वर तीर्थ धाम स्थित श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय पोषण उत्सव कार्यक्रम में शनिवार को प्रातः 8 बजे स्कूटी रैली निकाली गयी। स्कूटी रैली को एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी रैली जंसा क्षेत्र के भाउपुर से चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा।इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत अपर मुख्य सचिव रेशमा नायर व आदित्यी ने पोषण उत्सव स्टाल पर पहुंचकर शुभारंभ किया।इस मौके पर पोषण उत्सव कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों,बाल विकास विभाग देखभाल संस्थानों,सरकारी स्कूलों के छोटे बच्चों को समारोह में शामिल करने का मंशा व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टालों पर जाकर लोगों से बातचीत करते हुए जानकारी हासिल करते हुए अवलोकन किया।कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट स्थल पर सेल्फी लेने वालों की भीड़ रही। दर्जनों स्थानों लगे स्टालों पर बच्चे आनंद लेते दिखाई पड़े।वहीँ रंगारंग कार्यक्रम का लोगो ने आनन्द उठाया।श्रीमती नायर ने कहा कि केवल बच्चों के पोषण पर ही नहीं बल्कि मां के पोषण पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिये।इधर हरहुआ स्थित के0 के0 इंटर कालेज में माननीय मंत्री रविन्द्र जायसवाल,डीएम एस राजलिंगम व सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शुभारम्भ कर लगे स्टालों का अवलोकन किया.रामेश्वर में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,पवन सिंह ,समाजसेवी श्यामसुंदर विश्वकर्मा,अरविंद कुमार,सीडीपीओ दिलीप केसरी,आर एन सिंह,ललिता पांडेय,विजया,अंजू चौरसिया,स्वाति,खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह,एबीएसए संजय यादव सहित कई अधिकारी व समाजसेवियो के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पोषण उत्सव कार्यक्रम स्थल पर सायंकाल विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर आनंद उठाया।बरसात को लेकर व्यवस्थापकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।