विनोद यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में दिनांक 08-01-2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील पटेल पुत्र काशीनाथ निवासी ग्राम निहालापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को टैंकर न0 UP65ET2927 से रात्रि में डीजल चोरी करते हुए 40 लीटर डीजल के साथ के. जे. होटल के पास बाबतपुर थाना बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 08/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1. सुनील पटेल पुत्र काशीनाथ निवासी ग्राम निहालापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष ।*बरामदगी –* चोरी किया गया 40 लीटर डीजल ।*पुलिस टीम का विवरण –*1- उ0नि0 श्री आकाश सिंह थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।2- हे0का0 नन्द लाल यादव थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।